छात्रसंघ चुनाव

ज्ञानपुर (भदोही) : काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 16 सितंबर को जारी हो सकती है। चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। तैयारी में जुटे महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जहां निर्वाचन व सह निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है वहीं छात्रों में भी सरगर्मी बढ़ गई है।
कानरा महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। इसी के साथ छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंथन होने लगा है। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन से जुड़े प्राध्यापकों की प्राचार्य डा. ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा के साथ डा. घनश्याम मिश्र को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। इसी तरह डा. अरुण कुमार कुशवाहा, डा. श्रीप्रकाश मिश्र, डा. प्रभात कुमार, डा. अवधेश यादव, डा.किरन शर्मा व डा. रोशन प्रसाद को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। इसके साथ ही अन्य प्राध्यापकों को भी दायित्व सौंपा गया। वैसे अभी चुनाव को लेकर किसी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि विभागीय सूत्रों से माना जा रहा है कि 16 सितंबर को अधिसूचना जारी कर 29 सितंबर को मतदान संपन्न कराया जा सकता है। उधर, चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही छात्र-छात्राओं में सरगर्मी बढ़ चुकी है। संभावित प्रत्याशियों ने बैनर - पोस्टर लगाने के साथ छात्र मतदाताओं को लुभाने की हर कोशिश करने लगे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

माँ की तरह हम पर प्यार लुटाती है प्रकृति

#ONLY #HEALTH #CARE*# Mask#