अगले महीने रैली करेंगे मुलायम

कौमी एकता दल (कौएद) के समाजवादी पार्टी में विलय की बहाली के हाल में हुए ऐलान के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आगामी नवम्बर में कौएद के गढ़ कहे जाने वाले गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में एक रैली को सम्बोधित करेंगे।
कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने यहां बताया कि सपा प्रमुख से आज मुलाकात के बाद यह तय किया गया कि मुलायम आगामी नवम्बर में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली की तारीख का फैसला दीपावली के बाद किया जाएगा। मौजूदा वक्त में मुहम्मदाबाद से सिबगतउल्ला अंसारी कौएद के विधायक हैं।
यह पूछे जाने पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में कौएद के कितने कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे, अफजाल ने कहा कि कौएद अब तो सपा का हिस्सा बन चुकी है। अब सपा का नेतृत्व ही सब कुछ तय करेगा। हम सपा के सिपाही की हैसियत से काम शुरू कर चुके हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके विधायक भाई मुख्तार अंसारी मउ से ही चुनाव लड़ेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

News Summary

माँ की तरह हम पर प्यार लुटाती है प्रकृति