दिल्ली में 'अव्यवस्था' का माहौल : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली सरकार की ओर से बीते डेढ़ वर्षों में लिए गए फैसलों को उप राज्यपाल के माध्यम से अवैध घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के इस कदम से ‘अव्यवस्था’ पैदा होगी।
उप राज्यपाल की सर्वोच्चता पर मुहर लगाने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के 4 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश पूर्वप्रभावी नहीं हो सकता है और इसे 4 अगस्त के बाद प्रभावी माना जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

News Summary

माँ की तरह हम पर प्यार लुटाती है प्रकृति