Posts

चीन का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन नेटवर्क

तेज रफ्तार रेलवे के क्षेत्र में भारत समेत वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा के लिए बड़ी दावेदारी पेश कर रहे  चीन  ने देश में 20,000 किमी के ट्रैक नेटवर्क का निर्माण पूरा कर लिया है, जो दुनिया का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन नेटवर्क है। चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में झेंगझाउ को पूर्वी जियांगसु प्रांत के शूझौ से जोड़ने वाली तीव्र गति की रेल का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। नई लाइन पर संचालन शुरू होने से अब चीन की तीव्र गति की रेलवे लाइनों की कुल लंबाई 20,000 किमी से ज्यादा हो गई है और यह तीव्र गति की दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन बन गई है।   पश्चिम में 360 किमी की तीव्र गति की रेलवे लाइन उत्तर-दक्षिण की 2 प्रमुख लाइनों से जुड़ती है जिससे पश्चिम और पूर्व के बीच का यात्रा समय कम हो जाता है। इस लाइन में 9 स्टेशन हैं और शुरुआती दौर में रेल 300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस लाइन का निर्माण दिसंबर 2012 में शुरू हुआ था। प्रायोगिक परिचालन अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था।   चीन, भारत समेत अन्य देशों के बाजारों में अपने बुलेट ट्रेन नेटवर्क को उतारने के लिए  जाप...

गौतम गंभीर लगातार दूसरे मैच में शतक बनाने से चूक गए लेकिन

कप्तान  गौतम गंभीर  लगातार दूसरे मैच में शतक बनाने से चूक गए लेकिन उन्होंने 94 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम में चयन के लिए अपना दावा पेश कर दिया। गंभीर की इस बेहतरीन पारी के दम पर इंडिया ब्लू ने  इंडिया रेड  के खिलाफ दुलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन शनिवार को दूसरे सत्र तक दो विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। 34 वर्षीय गंभीर ने 145 गेंदों पर 94 रन की शानदार पारी में आठ चौके लगाए। गंभीर ने मयंक अग्रवाल (57) के साथ पहले विकेट के लिए 37.1 ओवर में 144 रन की जोरदार साझेदारी की। गंभीर ने पिछली तीन पारियों में 90, 59 और 77 के स्कोर बनाए। उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपना दावा पेश किया है।   दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने यह पारी ऐसे समय खेली है जब सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्टों की घरेलू सीरीज के लिए मुम्बई में भारतीय टीम का चयन होना है। गंभीर ने भारत के लिए कुल 56 टेस्ट खेले हैं और उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2014 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।         ...

अब पतंजलि पहनाएगा स्वदेशी हर्बल' जींस

योगगुरु  बाबा रामदेव  का पतंजलि ट्रस्ट जल्द ही मार्केट में स्टाइलिश स्वदेशी 'हर्बल' जींस भी लाने जा रहा है। ये जींस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बांग्लादेश और अफ्रीका में भी लांच की जानी है।  रामदेव ने बताया कि वो ये जींस महिला और पुरुष दोनों के लिए ही लांच करने वाले हैं। उनके कपड़ों के कलेक्शन में सिर्फ जींस ही नहीं दूूसरे देसी और वेस्टर्न कपड़े भी होंगे। हालांकि पतंजलि का फिलहाल पूरा फोकस जींस प्रोडक्शन पर ही होगा।   रामदेव ने कहा कि हम लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ने वाले सामान बनाना चाहते हैं इसलिए दवाओं, प्रसाधन और खाद्य सामग्रियों के बाद अब हम उन्हें बेहतर कपड़े देना चाहते हैं।

जाकिर नाइक के एनजीओ पर कसा शिकंजा

विवादित उपदेशक  जाकिर नाइक   के गैरसरकारी संगठन    पर विदेश से सीधे धन प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने आरबीआई से एनजीओ को किसी तरह का धन जारी करने से पहले उससे अनुमति लेने को कहा है। इस फैसले से पहले गृह मंत्रालय द्वारा शुरुआती जांच में पाया गया कि एनजीओ विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) विपरीत क्रियाकलापों में लिप्त था।   सूत्रों ने कहा कि आईआरएफ को पूर्व अनुमति श्रेणी में रखा गया है और इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक को एनजीओ को आने वाले सभी तरह के धन के बारे में गृह मंत्रालय को जानकारी देनी पड़ेगी और आईआरएफ को धन जारी करने से पहले मंत्रालय की अनुमति लेनी होगी।   उन्होंने कहा कि पिछले महीने गृह मंत्रालय ने आईआरएफ तथा इसके संस्थापक नाइक के खिलाफ जारी कई जांच के बावजूद आईआरएफ के एफसीआरए लाइसेंस का नवीनीकरण किया था। एनजीओ के खिलाफ एक जांच गृह मंत्रालय द्वारा भी की जा रही है।   गृह मंत्रालय ने एफसीआरए संबंधित मुद्दों पर गौर कर रहे मंत्रालय के विदेशी प्रभाग के प्रमुख संयुक्त सचिव जीके द्विवेदी तथा तीन अन्य अधिकारियों को ...

नागिन' मौनी रॉय मौज-मस्ती गोआ में

टीवी धारावाहिक 'नागिन' के जरिये धूम मचाने वाली  मौनी रॉय  को ग्लैमरस रहना पसंद है। उनका यह अंदाज अक्सर इंस्टाग्राम पर देखने को मिलता है जहां वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों वे  गोआ  में थीं और वहां से उन्होंने कई फोटो शेयर किए जिसमें दोस्तों के साथ वे मौज-मस्ती करती नजर आईं।

गेल का राज

नई दिल्ली। जीवन का लुत्फ उठाने के लिए पहचाने जाने वाले  वेस्टइंडीज  के आक्रामक सलामी बल्लेबाज  क्रिस गेल  ने शुक्रवार को खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया में 2005 में दिल के  ऑपरेशन  के बाद उन्होंने  जिंदगी का लुत्फ  उठाना शुरू किया। वर्ष 2005 में वेस्टइंडीज के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दिल में छेद के उपचार के लिए गेल का ऑपरेशन हुआ था और सभी लोगों को यह बात नहीं पता। उनके माता पिता को भी सर्जरी होने के बाद इस बारे में जानकारी दी गई थी। सर्जरी के बाद गेल एडिलेड में तीसरे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद ही उन्हें जीवन की अहमियत पता चली।   गेल ने कल यहां अपनी आत्मकथा ‘सिक्स मशीन’ के लांच के दौरान कहा, 'किसी को नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया में उपचार के दौरान मुझे दिल में छेद के बारे में पता चला, मेरे माता पिता को भी नहीं। मुझे सर्जरी कराने के लिए बाध्य होना पड़ा और मैंने ऑपरेशन के बाद ही अपने माता पिता को सूचना दी।' उन्होंने कहा, 'उस समय मैंने जीवन की अहमियत पहचानी। यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला लम्हा था। इसके ब...

धर्मेन्द्र के बारे में 10 रोचक जानकारियां

8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में जन्मे फिल्म अभिनेता और‍ निर्माता  धर्मेन्द्र  का पूरा नाम  धरम सिंह देओल  है।  2) धर्मेन्द्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे।  3) अपने गांव से मीलों दूर धर्मेन्द्र ने एक सिनेमाघर में सुरैया की फिल्म 'दिल्लगी' देखी और इससे वे इतने प्रभावित हुए कि अपना करियर उन्होंने फिल्मों में बनाने का निश्चय किया।  4) धर्मेन्द्र ने 40 दिनों तक रोजाना 'दिल्लगी' देखी और इस फिल्म देखने के‍ लिए मीलों पैदल चले।  5) धर्मेन्द्र को जब पता चला कि फिल्मफेअर नामक पत्रिका नई प्रतिभा की खोज कर रही है तो उन्होंने भी फॉर्म भेजा।  6)  धर्मेन्द्र  ने कही से अभिनय नहीं सीखा था। इसके बावजूद उन्होंने तमाम प्रतिभाशाली लोगों को पीछे छोड़ा और वे इस टैलेंट हंट में चुन लिए गए।  7) धर्मेन्द्र को लगा कि अब उन्हें फिल्मों में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन ये बातें महज सपना साबित हुईं। उन्हें जम कर संघर्ष करना पड़ा। कई बार सिर्फ चने खाकर बेंच पर सोकर उन्हें रात बितानी पड़ी।  8) फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में चक्कर लगाने के ...