बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की दस शीर्ष कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,05,357 करोड़ रुपये की गिरावट आई.
आलोच्य सप्ताह में शेयर बाजारों में भारी गिरावट का असर बाजार धारणा पर रहा और सबसे अधिक मार रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई पर रही. बीते सप्ताह सेंसेक्स में 1,111.82 अंक या 3.43 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 355.60 अंक या 3.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
आलोच्य सप्ताह में शीर्ष दस कंपनियों में केवल इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण ही बढ़ा. टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी व एचडीएफसी सहित बाकी नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 24,671.41 करोड़ रुपये घटकर 5,02,922.78 करोड़ रुपये रहा.
एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 21,407.49 करोड़ रुपये घटकर 2,42,258.49 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,882.6 करोड़ रुपये घटकर 3,30,560.46 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,274.83 करोड़ रुपये घटकर 4,50,997.65 करोड़ रुपये व मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 9,843.28 करोड़ रुपये घटकर 2,25,135.74 करोड़ रुपये रहा.
हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 8,452.24 करोड़ रुपये व ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में 8,149.1 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इनका बाजार पूंजीकरण क्रमश: 2,49,530.29 करोड़ रुपये और 2,05,588.43 करोड़ रुपये पर आ गया.
Popular posts from this blog
माँ की तरह हम पर प्यार लुटाती है प्रकृति
माँ की तरह हम पर प्यार लुटाती है प्रकृति बिना मांगे हमें कितना कुछ देती जाती है प्रकृति….. दिन में सूरज की रोशनी देती है प्रकृति रात में शीतल चाँदनी लाती है प्रकृति…… भूमिगत जल से हमारी प्यास बुझाती है प्रकृति और बारिश में रिमझिम जल बरसाती है प्रकृति….. दिन-रात प्राणदायिनी हवा चलाती है प्रकृति मुफ्त में हमें ढेरों साधन उपलब्ध कराती है प्रकृति….. कहीं रेगिस्तान तो कहीं बर्फ बिछा रखे हैं इसने कहीं पर्वत खड़े किए तो कहीं नदी बहा रखे हैं इसने……. कहीं गहरे खाई खोदे तो कहीं बंजर जमीन बना रखे हैं इसने कहीं फूलों की वादियाँ बसाई तो कहीं हरियाली की चादर बिछाई है इसने. मानव इसका उपयोग करे इससे, इसे कोई ऐतराज नहीं लेकिन मानव इसकी सीमाओं को तोड़े यह इसको मंजूर नहीं…….. जब-जब मानव उदंडता करता है, तब-तब चेतवानी देती है यह जब-जब इसकी चेतावनी नजरअंदाज की जाती है, तब-तब सजा देती है यह…. विकास की दौड़ में प्रकृति को नजरंदाज करना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि सवाल है हमारे भविष्य का, यह कोई खेल-कहानी नहीं है….. मानव प्रकृति के अनुसार चले यही मानव के हित म...
News Summary
Summary News 16.12.25 🌍 World News Summary (हिंदी) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों को लेकर कूटनीतिक बातचीत तेज हुई है और कई देश शांति समाधान पर ज़ोर दे रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव जारी है, महंगाई और ब्याज दरें कई देशों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य और गैर-संक्रामक बीमारियों पर वैश्विक सहयोग बढ़ाने की पहल की गई है। तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए नियमों पर कई देशों में चर्चा चल रही है। जलवायु परिवर्तन को लेकर पर्यावरण सुरक्षा और कार्बन उत्सर्जन कम करने पर जोर दिया जा रहा है। मध्य-पूर्व और यूरोप में सुरक्षा हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठनों की सक्रियता बढ़ी है। वैश्विक व्यापार में बड़े निवेश और विलय की संभावनाएँ सामने आ रही हैं। खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सुर्खियाँ बटोरी हैं। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने पर कई देशों ने योजनाएँ शुरू की हैं। दुनिया भर में आम जनता से जुड़े मुद्दों—महंगाई, स्वास्थ्य और रोजगार—...


Comments