Posts

न्यू ईयर गिफ्ट! पहली जनवरी से हर दिन ATM से निकालें 4500 रुपये

रिजर्व बैंक ने नोटबंदी से जूझ रही जनता को न्यू ईयर का गिफ्ट दिया है. आरबीआई ने घोषणा की है कि जनवरी की पहली तारीख से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी गई है. यानी अब एटीएम से एक दिन में 2500 नहीं बल्कि इसकी जगह 4500 रुपये निकाल सकेंगे. आपको बता दें कि हफ्ते में अब भी केवल 24000  ही निकाल सकेंगे. लेकिन दिन में पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी गई है. इसके अलावा 500 रुपये के नोटो की संख्या बढ़ा दी गई है. यानी अब एटीएम से निकासी के दौरान ऐसे नोट ज्यादा मिलेंगे. 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से एटीएम से पैसा निकालने की सीमा तय कर दी गई थी. अब  2500  और बैंक से चेक के माध्यम से सप्ताह में एक बार अधिकतम 24000 रुपये ही निकाले जा सकते थे.

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत जापान भारत को परमाणु ईंधन, उपकरण और परमाणु ऊर्जा के उत्पादन की तकनीक सौंपेगा. हालाँकि, भारत जापान द्वारा दिए गए परमाणु ईंधन और उपकरणों का उपयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही कर सकेगा

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में ....

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाएं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. एक तरफ लोग रैलियां निकालकर उन्हें राष्ट्रपति मानने से इंकार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यक समूहों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं. खबरों के मुताबिक चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मुस्लिम, हिस्पैनिक, अश्वेत और एलजीबीटी समुदाय के खिलाफ नफरत की भावना के चलते किए जाने वाले अपराध बढ़ गए हैं.

कश्मीर घाटी के उड़ी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद क्या करे भारत?

कश्मीर घाटी के उड़ी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान की किसी भी तरह के हमले की तैयारियों के बीच भारत भी सीमा पर अपनी तैयारी मजबूत करने लगा है। करीब 778 किलोमीटर लंबी एलओसी पर जवानों की नए सिरे से और ज्यादा संख्या में तैनाती की जा रही है। साथ ही हथियार और फ्यूल भी जमा किये जा रहे हैं। निश्चित रूप से ये तैयारियां जंग जैसे हालात की तरफ इशारा करती है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ट्वीट में लिखा- हमारे रक्षक आसमान में देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। हमारे लड़ाकू विमान पिछले दो दिन से हाई प्रोफाइल लैंडिंग और उड़ान का अभ्यास कर रहे हैं। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक होने की स्थिति में पाकिस्तान इन टारगेट को तुरंत निशाना बना सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने एक ऑपरेशन की प्लानिंग भी की है। भारतीय सेना की तरफ से अगर चुनौती दी जाती है तो इसे अंजाम दिया जाएगा। 'पाक डिफेंस सोर्सेज का यह भी कहना है कि भारत ने अगर हमला किया तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा।...

भारत से नंबर एक स्थान दोबारा छीन सकता है पाक : इंजमाम

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक पाकिस्तान और भारत के बीच टेस्ट मैच नहीं होने से ‘निराश’ हैं लेकिन उनका मानना है कि उनका देश अन्य देशों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके भारत से नंबर एक टेस्ट टीम रैंकिंग वापस छीन सकता है। इंजमाम ने साक्षात्कार में कहा, ‘भारत के 2007 से हमारे खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से इनकार करने पर हम क्या कह सकते हैं। मेरे लिए यह निराशाजनक है क्योंकि मैं दोनों देशों में भारत के खिलाफ खेला हूं और कप्तानी की है और मुझे पता है कि दोनों देशों के लोगों और क्रिकेट जगत के लिए ये मैच कितने मायने रखते हैं।’  उन्होंने कहा, ‘हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन पाकिस्तान अब भी अन्य टीमों को हराकर भारत से नंबर एक टेस्ट स्थान छीनने में सक्षम है।’ इंजमाम ने कहा कि पाकिस्तान पिछले छह साल से घरेलू सरजमीं पर नहीं खेलने के मुद्दे से उबरने के लिए श्रेय का हकदार है। उन्होंने कहा, ‘भारत को अगले कुछ महीने में घरेलू सरजमीं पर 13 टेस्ट खेलने हैं, हम 2009 से घरेलू मैदान पर नहीं खेले हैं। लेकिन मेरा अब भी मानना है कि पाकिस्तानी टीम कहीं भी और किसी के भी खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

निठारी हत्या मामला: मामले में मृत्युदंड

गाजियाबाद में एक सीबीआई अदालत ने आज निठारी हत्या मामलों से संबंधित छठे मामले में सुरेन्द्र कोली को मौत की सजा सुनाई। कोली को हत्याओं से जुड़े पांच मामलों में पहले ही मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में जिरह पूरी होने के बाद सीबीआई न्यायाधीश पवन तिवारी ने कोली को मौत की सजा सुनाई। यह मामला कोली के नियोक्ता मनिंदर सिंह पंधेर के घर पर काम करने वाली 25 वर्षीय सहायिका से संबंधित है जो 31 अक्तूबर 2006 को लापता हो गई थी। कोली को महिला का अपहरण करने, उसकी हत्या करने और बलात्कार करने तथा सबूत नष्ट करने का दोषी पाया गया। उस पर आईपीसी की धारा 302, 364 और 376 के तहत 10..10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने उसे आईपीसी की धारा 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत सात साल कैद की सजा भी सुनाई। किसी भी धारा के तहत जुर्माना न देने पर कोली को चार साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। निठारी मामला वर्ष 2006 में तब सामने आया था जब पुलिस ने नोएडा के इस गांव में पंधेर के आवास के निकट 19 लोगों की खोपड़ियां और हड्डियां पाई थीं। इस मामले की जांच सीबीआई...

अगले महीने रैली करेंगे मुलायम

कौमी एकता दल (कौएद) के समाजवादी पार्टी में विलय की बहाली के हाल में हुए ऐलान के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आगामी नवम्बर में कौएद के गढ़ कहे जाने वाले गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में एक रैली को सम्बोधित करेंगे। कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने यहां बताया कि सपा प्रमुख से आज मुलाकात के बाद यह तय किया गया कि मुलायम आगामी नवम्बर में गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली की तारीख का फैसला दीपावली के बाद किया जाएगा। मौजूदा वक्त में मुहम्मदाबाद से सिबगतउल्ला अंसारी कौएद के विधायक हैं। यह पूछे जाने पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में कौएद के कितने कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे, अफजाल ने कहा कि कौएद अब तो सपा का हिस्सा बन चुकी है। अब सपा का नेतृत्व ही सब कुछ तय करेगा। हम सपा के सिपाही की हैसियत से काम शुरू कर चुके हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके विधायक भाई मुख्तार अंसारी मउ से ही चुनाव लड़ेंगे।